khudko samajhna kya hota hai
आपका दिन मंगलमय हो 🙏🙏🙏
कपड़ो की मैचिंग बिठाने से सिर्फ शरीर सुन्दर दिखेगा ,रिश्तों और हालातों से मैचिंग बिठा लीजिये,पूरा जीवन हो जाएगा।
अगर लोग आपसे जलते हैं तो याद रखना की शक्शियत जितनी अच्छी होगी ,दुसमन भी उतने ही बनेंगे ,बरना बुरे की तरफ देखता ही कौन है ?
पत्थर भी उसी पेड पर फेंके जाते हैं ,जो फलों से भरा हुआ होता हैं ,कभी कहीं देखा है किसीको सूखे पेड पर पत्थर फेंकते हुए।
जिंदगी के किसी रिश्तों में निखार सिर्फ अच्छे समय में हाथ मिलाने से नहीं आता ,बल्कि हालात और वक्त जब नाजुक हो ,तब दिलसे हाथ थामने से आता है ।
यदि आप किसीका बुरा करते हैं, तो अपनी बरी का भी इंतज़ार करे ,यह अटल सत्य हैं की समय हर किसी का चेहरे को याद जरूर रखता हैं।
जिस इंसान के संघर्ष में दर्द और तकलीफ ज्यादा हो ,तो समझ जाना ,उस संघर्ष की जित बहुत बड़ी और शानदार होने वाली हैं।
यह प्रकृति का नियम हैं की भाग्य से जितना अधिक उम्मीद करोगे ,वह उतना ही अधिक निराश करेगा और अपने कर्म में जितना विश्वास रखोगे ,आपको हमेशा अपने उम्मीद से ज्यादा मिलेगा।
इसीलिए अपने कर्म में हमेशा विश्वास रखो ,अपने दिल बड़ा रखो और लोगों को माफ़ कर दिया करो ,लेकिन समझ इतनी जरूर रखना की धोका देने वालो पर दुवारा कभी विश्वास मत करना।
नेगेटिव लोगों को अपने जिंदगी में जगह ही मत दो,यह लोग आपके जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर बाकि नहीं रखेंगे। अपना मूल्य समझो और इस बात पर विश्वास करो कि आप संसार क़े काफी महत्वपूर्ण ब्यक्ति हो। हाँ ,लेकिन वो इंसान आपकी कीमत कभी नहीं समझ सकता जिसके लिए आप हमेशा available रहते हो।
जिंदगी में आप अपने लिए जो कुछ भी करते हैं, अंत में वह आपके साथ चला जाता हैं ,लेकिन जो काम आप दुसरो क़े लिए करते है ,वह आपकी बिरासत बनकर ,आपकी याद बन कर इस दुनिआ में रह जाती हैं।
जब किसी जरूरतमंद की आवाज आप तक पहुंचे तो भगवान का शुक्र अदा कीजिये, कि उसने आपको मदत करने क़े लिए चुना हैं,वरना वह तो सबके लिए अकेला ही काफी है।
ईश्वर क़े सामने इंसान कि कोई औकात नहीं ,इंसान अपने पुरे जीवन में 2 प्रमाण पत्र खुद क़े होते हुए भी उन्हें कभी लेने नहीं जा सकता, और वो है जन्म का प्रमाण पत्र और मृत्यु का प्रमाण पत्र।
दोस्तों जिंदगी छोटी सी हैं, इसका कोई भरोसा नहीं ,यह कब ख़तम हो जाये। इस मुश्किल कि घडी में दुसरो कीमदत जरूर कीजिये और अगर आप किसी क़े मदत करने की स्थिति में नहीं हैं ,तो कमसे कम किसी का दिल तो बिलकुल ही न दुखाये।
किसीको हौंसला देने में ,किसीकी हिम्मत बढ़ाने में आपके पैसे खर्च नहीं होते ,लेकि यह किसी इंसान की जिंदगी को बदल सकता हैं।
इसीलिए खुद भी मुस्कुराते रहियें और दूसरों की गम को जरूर बांटिए।
धन्यवाद दोस्तों
यह भी पढ़े
आत्मविश्वास का क्या महत्व होता है


No comments:
If you have any queries, plz let me know