About us
डेली मोटिवेशन क्या है ?
डेली मोटिवेशन एक हिंदी प्रेरणादायक और उत्साहबर्धक ब्लॉग्गिंग वेबसाइट है जिस्मे बिभिन्न बिषयो पर जानकारी दी जाती है । बिभिन्न बिषयों पर जानकारी तथा सूचना इकट्ठी कर उसे पाठको तक पहुंचाने का काम करता है डेली मोटिवेशन । डेली मोटीवेशन एक ऐसा वेबसाइट है जिसमे जीवन परिचय ,सामान्य ज्ञान ,कहानियां ,प्रेरणात्मक कथाएं और महापुरुषो की जीवन गाथा की बिसयों पर जानकारी लिखी जाती है ।इन सभी बिसयो पर रिसर्च करके सारी जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम करके और अपने पाठकों तक उनकी रूचि और इच्छानुसार कंटेंट तैयार करता हूँ । हमारे ब्लॉग ने भी हिंदी भाषा में बड़ी मात्रा से सामग्रियों को इंटरनेट पर उपलब्ध करवाने में रोचक भूमिका अदा की है । जिसका श्रेय आप सभी का प्यार और मोहब्बत जो हमारे ब्लॉग पर है ,उसको जाता है ।
अपने अब तक मेरे ब्लॉग के बारे में जाना ,जिसमे आपको बताया गया कि आप क्या-क्या पढ़ सकते है । लेकिन अब हम थोड़ा नीचे जाते है और उसमे आपको बताया गया है कि कैसे में एक ब्लॉगर बना और क्या थी मेरी जर्नी. तो दोस्तों आईये जानते है ..........
मैं कौन हूँ ?
मेरा नाम सूरज कुमार साहू है और में ओड़िशा के एक छोटे से गाँव गुढ़िआली का रहने बाला हूँ । मैंने Government Autonomous College, Rourkela (Rourkela) से अपना Higher Secondary Education (+2) कम्पलीट किया । और अभी मैं Laxminarayan College ,Jharsuguda (झारसुगुड़ा) में अपना स्नातक (BSC) कर रहा हूँ । आज मैं डेली मोटिवेशन हिंदी ब्लॉग्गिंग साईट का ओनर हूँ । मेरा लक्ष्य यह है कि मैं अपने इस ब्लॉग को इतना बड़ा प्लेटफार्म बनाना चाहता हूँ कि इससे कई सारे लोग ,महिला ,युवाँ जो की आज की इस कोरोना की दौर में Job के लिए दर बदर भटक रहे है ,उन लोगोँ को रोजगार देकर देश के बिकास की क्षेत्र में अपना योगदान कर पाऊँ। और इसीलिए मैं अभी जी -जान लगाकर के मेहनत कर रहा हूँ ,ताकि कई सारे लोगों की सहायता करके उनके जीवन में एक छोटा सा किरदार निभा सकूँ ।
कैसे बना मैं एक ब्लॉगर ?
यह तो एक स्वभाविक सी बात है की अगर कोई भी ब्लॉगर है तो उसे लिखने पढ़ने का शौक होता ही है और वह इंटरनेट को थोड़ा बहुत समझता भी है ।मैं भी कुछ ऐसा ही था ,लेकिन एक स्टूडेंट् होने के साथ साथ अपने घर के कामों में माँ पापा के हाथ बटाने के बाद बहुत वक़्त निकाल पाना मेरे लिए इतना आसान नहीं था । मैं एक middle class family से belong करता हूँ । जिसमे हर दिन पैसा ,खाने पिने की समस्या थोड़ी बहुत रहता ही रहता था। और मुझे अपने शिक्षक ,माता- पिता ,भाई बहन हर कोई प्रेरणा देते थे आगे बढ़ने के लिए ।हमारे घर में एक सत्संग होता है जिसमे हमारे गांव के कई सारे लोग उपस्थित होते है और अध्यात्मिक और प्रेरणा दायी बातों पर चर्चा होता था ।जिसमे मुझे कई सारी शिक्षा मिलती थी । मैंने अपने दिनचर्या में से थोड़ा थोड़ा वक़्त निकालके पोस्ट पब्लिश करता रहता था ।जिससे मुझे अपने एक मित्र से ब्लॉग्गिंग के बारे में पता चला ।और मेरी ब्लॉग्गिंग की journey शुरू हुई ।
डेली मोटिवेशन ब्लॉग का उद्देस्य क्या है ?
इस ब्लॉग यानि की मेरा उद्देश्य सिर्फ यही है कि मैं लोगों तक आध्यात्मिक ज्ञान ,मानसिक ज्ञान,जीवन तथा अपने कर्रिएर के बारे में और प्रेरणादायी कहानिया और महापुरुषो की जीवनगाथा के बारे प्रेरणा और जानकारी पहुंचा सकूँ ।
🙏🙏🙏🙏 धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏
No comments:
If you have any queries, plz let me know