How do I get out of sadness? By daily Motivation (dM)
आपका दिन मंगलमय हो 🙏🙏🙏🙏
आज मैं आपको एक कहानी बताता हूँ जिसमे
Positive Energy
एक positive energy भरी हुई है , तो कहानी ये है कि
एक बार एक लड़की ने एक entrance examination को crack करने की बहुत कोसिस करी ,बहुत मेहनत करी । लेकिन उसके बाद भी वो उसे crack कर नही पायी । जिसकी वजह से वह अंदर से पूरी तरह से टूट गयी ,बहुत परेशान रहने लग गयी , दुःखी रहने लग गयी।
उसके पिता से अपनी बेटी की ये हालत देखि नहीं गयी ।
फिर एक दिन उन्होंने अपनी बेटी को बुलाया और उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि तुम एक बार मेरे साथ kitchen में चलो ,मुझे तुम्हे कुछ दिखाना है । kitchen में पहले से ही उन्होंने gas stove के उपर तिन bowl रखे हुए थे । फिर उन्होंने उन तीनो bowls के अंदर पानी भरा ,एक के अंदर कुछ आलू डाले ,एक के अंदर कुछ अंडे और एक के अंदर कुछ coffee beans और उसको उबलने के लिए छोड़ दिया ।
उसके बाद 5 मिनट हो गए ,10 मिनट हो गए , 20 मिनट हो गये और बो वहां खड़े रहें अपनी बेटी के साथ में और bowls को देखते रहे ।
तो उनकी बेटी अंदर से थोड़ी irritate होने लग गयी और अपने पापा से कहती है - ये क्या कर रहे हैं आप ? तो उसके पिता ने कहा कि सिर्फ एक मिनट और रुको तुमको सब समझ में आ जाएगा । फिर उसके बाद में उन्होंने एक एक करके सारे stove को बंद कर दिया और जो पहला bowl था उसमे से आलू निकाले और निकाल कर के एक plate पर रख दिया । दूसरे bowl में से उन्होंने वो अंडे निकालके एक और प्लेट पर रख दिया और तीसरे bowl में से जो coffee थी उसको छान करके एक cup के अंदर भर दिया । और वहीं slab के ऊपर रख दिया ।
और अपनी बेटी से पूछा , तुम्हे क्या दिख रहा है ? तो उनके बेटी को थोड़ा गुस्सा आ जाता है और उसने कहा कि उसमे देखना क्या है ,एक में आलू है ,एक में अंडे है और एक में coffee है ।तो उसके पिता ने कहा कि एक बार इनको छू करके देखो ,सायद तुम्हे कुछ समझ में आ जाये ।
तो उसने सबसे पहले आलू को छुआ ,जब उसने छुआ और थोड़ा सा दबाया
तो वो soft चुके थे । तो उसके बाद उसके पिता ने उन अंडो को तोड़ा तो वो hard थे और फिर उसके पिता ने coffee बाला cup उठाया और अपनी बेटी को कहा कि एक बार उसको सूंघ करके देखो । तो जब उनकी बेटी ने उस coffee को सुंघा ,तो उसके चेहरे पर एक smile आ गयी । फिर उसके पिता ने अपनी बेटी को कहा कि तुमने ध्यान से देखा कि क्या हुआ यहाँ पर ? ये तीनो ही बिलकुल same situation में गए ,लेकिन तीनोंने अलग-अलग तरीको से respond किया ।
तो पहला बाला यानि की आलू जब हमने उसको उस पानी में डाला था ,उससे पहले वो बहुत ही hard और strong थे । लेकिन गर्म पानी में जाने के बाद में वो अंदर से बिलकुल नरम हो गई यानी की कमजोर पड़ गयी ।
दूसरा बाला यानि की अंडे जो गर्म पानी में जाने से पहले अंदर से बिलकुल ही कमजोर थे ,लेकिन गर्म पानी में जाने के बाद अंदर से बो strong हो गए ।
तीसरी थी coffee , जिसने कुछ ऐसा किया कि इन दोनों से बिलकुल अलग था । यानि की उसने उस गर्म पानी में जाने के बाद में ख़ुदको नहि बदला ,बल्कि उस पानी को ही बदल दिया ।
बिलकुल इसी तरह से हमारी जिंदगी में भी होता है । तुम्हारे ऊपर है कि तुम्हे इन तीनो में से क्या बनना है ?
1.पहला आलू के जैसा ,यानी की तुम्हारी जिन्दगी कोई मुश्किल आये ,तुम अंदर से बिलकुल टूट जाओ ,यानि की कमजोर पड़ जाओ ।
2.दूसरा ,यानि की अंडे के जैसा ,यानि की ,जैसे ही तुम्हारी जिन्दगी मे कुछ मुस्किले आये ,बो मुस्किले तुमको अंदरसे तोड़े नहीं ,बल्कि तुम अंदरसे और स्ट्रांग हो जाओ ।
3.या फिर तीसरा यानी की coffee के जैसा ।मतलब की जब कभी भी तुम्हारी जिंदगी में मुश्किलें आये ,तो तुम ना सिर्फ उन मिसकिलों का डटकर सामना करो , बल्कि अपनी जिन्दगी को ही बदल दो ।




No comments:
If you have any queries, plz let me know