how to stay positive | सकारात्मकता कैसे कैसे बजाय रखे ?


Stay positive


         मिलता तो बहुत कुछ है जिंदगी में ,बस हम गिनती उसीकी करते है जो हासिल हो न सका । कितने नादान हैं हम जब दुःख आता है तो अटक जाते हैं और जब सुख आता है तब भटक जाते हैं । अजीब फितरत होती है ये इंसान की ,इसे अपना दुःख भी दर्द देता है और दुसरो का सुख भी दर्द देता है ।



          हम पेड़ बनकर जमाने में छाओं बांटते रहे ,मेरे अपने ही हर दिन मुझे थोड़ा थोड़ा काटते रहे । इसीलिए जिंदगी में कभी खुदको किसीका आदि नहीं होने देना ,क्योंकि वक़्त बीत जाये तो लोग भुला देते है ,बेवजह अपनों को भी रुला देते है । जो दिया रात भर रोशनी देता है ,सुबह होते ही लोग उसे भी बुझा देते है । 



 जो हो गया उसे सोचा नहीं करते ,

जो मिल गया उसे खोया नहीं करते ,

जिंदगी में वही आगे बढ़ते है,

जो वक़्त और हालातों पर रोया नहीं करते ।



           

Success

दोस्तों हमारे हर दुःख का कारण हमारी असफलता है और हमारी हर असफलता का कारण हमारी सोच है । आपके अंदर दुनिआ जितने की काबिलियत है ,अगर अपने खुदको पहचानने की हैसियत है । हाथी सबसे ज्यादा ताकतबर जानबरों में से एक है,लेकिन एक छोटी और कमजोर रस्सी से बंधा रहता है । वह चाहे तो उस रस्सी को कभी भी तोड़ सकता है ,लेकिन वह उसे नहीं तोड़ता । क्योंकि बचपन से ही उसे कमजोर और पतली रस्सी से बांधा जाता है और उस समय वह उस रस्सी को तोड़ नहीं पाता था । और उसके मन में यह बात बैठ जाता है कि वह उस रस्सी को कभी तोड़ नहीं पाएगा । इसीलिए जब वो हाथी बड़ा और शक्तिशाली हो जाता है ,उसके बावजूद भी अपने गलत सोच और अपनी गलत बिचार धारणा की वजह से वह रस्सी को तोड़ने की कभी कोशिश भी नहीं करता । 



           दोस्तों हमारे साथ भी अक्सर यही होता है ।छोटी छोटी दुःख ,छोटी छोटी परेशानिआ हमें इतना बिचलित कर देती है कि हम मन में यह धारणा बना लेते है कि ,जब तक यह दुःख ,यह परेशानियां हमारे जीवन से नहीं जाएंगे ,हम आगे बढ़ नहीं सकते ,हम सफल नहीं हो सकते ।हम भूल जाते है कि परेशानिआ सबके जीवन में आते हैं और यह परेशानिआ आती ही रहेंगी । अगर हम उदास होकर हाथ पर हाथ धरे बैठ गए ,तो अपना पूरा जीवन और अपनी कीमती समय युहीं सोच सोच कर बर्बाद कर देंगे । और अंत में हमारे पास केबल अबशोष और असफलता है बचेगी । 



           इसीलिए जिंदगी में कभी रिस्क लेने से मत डरो । या तो जित मिलेगी और अगर हार भी गए तो सीख मिलेगी । क्योंकि जिंदगी में कुछ फैसले बहुत सख्त होते हैं और यही सख्त फैसले हमारे जिंदगी बदल देते है । 

       


            कामयाबी पाने के लिए तीन चीजें बहुत जरूरी है । 

Right way

1) सही समय 

2)सही तरीका 

3)सही सोच


        जिंदगी में ऐसा होता है कि कभी कभी हम सही होते हैं,लेकिन खुदको साबित करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं होते । ऐसे वक़्त में सब्र से काम लीजिये ,क्योंकि आपकी गबाही खुद वक़्त देगा । और हमेशा उतना ही झुको जितना सही हो ,क्योंकि बेवजह झुकना दुसरो के अहं को बढ़ाबा देता है ।कौन कहता है कि इंसान रंग नहीं बदलता किसीके मुँह पर एक बार सच बोल कर तो देखो ।



   चाहे कितने भी मुश्किल हो हालात ,

    तू अपना जमीर जिन्दा रख ,

    चाहे बन जाये सुल्तान,

    फिर भी दिल में फ़क़ीर जिन्दा रख ।

    हौसलें की तरकस में हिम्मत का वह तीर जिन्दा रख,

     हार जाये जिंदगी में चाहे सब कुछ ,

     लेकिन फिरसे जितने की दिल में उम्मीद जिन्दा रख ।


          और अपने काबिलियत को इतना बड़ा करो कि तुम्हे हराने के लिए कोशिश नहीं ,साजिश करना पड़े ।


         पेड़ के निचे रखे भगवान की टूटी मूर्ति को देखकर यह समझ में आया कि किसी भी हालात में खुदको टूटने मत देना । क्योंकि जब ये दुनिआ टूटने पर भगवन को घर से निकाल सकती है तो फिर हमारी क्या औकात है ? 



      भूखा पेट,खाली जेब और झूठा प्यार 

      यह कोई गम नहीं ,यह तो है हतियार,

     जो करते हैं हमें आने वाले बक्त के लिए तैयार ,

     समझ कर संभल जाएगा जो होगा समझदार ।


            छोटी छोटी परेशानियों को हम जिंदगी में बहुत बड़ा समझ लेते हैं,उदास हो जाते है और निराशा हमें घेर लेती है । और यह सब उस वक़्त पर होता है जब हमें अपना carrier बनाने के लिए ,अपना भबिस्य बनाने के लिए मेहनत करनी होती है । हमें focus करना होता है अपने लक्ष्य की तरफ लेकिन हमारा ध्यान इन्ही सब चीजों में पड़ा रहता है । हमारा समय इन्ही सब चीजों में बर्बाद हो जाता है और कई बार तो लोग अपना पूरा जीवन बर्बाद कर लेते है ।


            अगर आप भी ऐसी परेशानी से गुजर रहे हैं ,तो जितना जल्दी हो सके ,उससे बाहर निकलिए ,अपनी सोच की दायरा बढ़ाइए । जिंदगी बहुत खूबसूरत है और अगर अभी तक आप ऐसे किसी परेशानी में नहीं फसें है तो आने वाले समय के लिए साबधान रहिये ,परेशानियों का जाल आपको जैसे फसा ना पाए । 



            दोस्तों भाबनाओ से पहले आपने लक्ष्य को रखना सीखो ,प्यार का पीछा करने वाले एक दिन टूट जाते है और लक्ष्य का पीछा करने वाले बहुत कुछ बन जाते है । और कभी दिल दुःखी हो या मन में गलत खयाल आए तो खुदको हमेशा यह बात याद दिलाते रहना कि 

     

        एक दिन मेरी हर राह को मैं मेहनत से सजा दूंगा ,

        मेरे हौसलों मे कितना दम है ,यह मैं मंजिल को दिखा दूंगा  ।


अपनी गलति का दोष किसी को मत दो ,क्योंकि अपने हर परेशानी की वजह तुम हो और उसका इलाज भी तुम ही हो । 



           किसीने पूछा मुझसे ,किसने बिगाड़ा है तुम्हेँ, मैने ऊँगली उठाई और अपने ऊपर रख दी । 


  टूटे हुए खाब का एक हूजुन(आँग) सा है ,

फिर भी जिंदगी में एक जूनून सा है ,

ना हारा हूँ ना हारूंगा कभी जिंदगी में ,

इसी हौसले मे एक सुकून सा है । 



       दोस्तों अगर ऊपर लिखी गयी बातों से आप सहमत हो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा share करके हमारे इस प्रयास का हिस्सा बनिए और comment करके हमें बताइए कि आपके  जिंदगी में ऐसा कौनसा लक्ष्य रहा है ,जब आपने किसी बात ,किसी परेशानी को लेकर अपना बहुत सारा समय खराब किया हो और आज जब आप उस बात को याद करते हैं तो आपको वह परेशानी ,वह गम बहुत ही छोटा नजर आता है । 



          दोस्तों इस दुनिआ में कुछ भी पाना असंभव नहीं है । बस आप सकरात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते चलिए ,मैं मिलूंगा आपसे अगले पोस्ट में जो आपके जीवन में positive energy को भरदे और आपको दिखाए एक सही दिशा ।


  Subscribe this Channel below for more post...

            Thank You .........






No comments:

If you have any queries, plz let me know

Featured Posts

Religion is realisation | dailymotivationguruji | knowledge

  Religion is realisation        पुस्तकों के अध्ययन में हम कभी-कभी इस राजा के बहकावे में आ जाते हैं कि इससे हमें आध्यात्मिक रूप से मदद मिल र...

Powered by Blogger.