Sacrifice for other and Be humble...
आपका दिन मंगलमय हो 🙏🙏
एक दिन की बात है ।बाहर बारिश हो रही थी ।
और अंदर क्लास चल रहा था । तभी टीचर ने बच्चो से पूछा ,
अगर तुम सभी को 100-100 रूपए की नोट दिया जाए तो ,तुम सब क्या खरीदोगे ?
किसी ने कहा मै वीडियो गेम खरीदूंगा ,किसीने
कहा में क्रिकेट बैट खरीदूंगा ,किसिने कहा में अपने लिए प्यारी सी गुड़िआ खरीदूंगा ।
तो किसीने कहा में बहुत सारी चॉकलेट्स खरीदूंगा ।
एक बच्चा कुछ सोचने में डूबा हुआ था ।तभी टीचर ने उससे पूछा ,
तुम क्या सोच रहे हो ? तुम क्या खरीदोगे ? बच्चा बोला ,टीचर जी
मेरी माँ को थोडी कम दिखाई देता है ।तो मै अपनी माँ के लिए एक
चश्मा खरीदूंगा ।
टीचर ने पूछा, तुम्हारी माँ के लिए चश्मा तो तुम्हारे पापा भी खरीद सकते है ।तुम्हे अपने लिए कुछ नहीं खरीदना ?
बच्चे ने जो जबाब दिया उससे टीचर का भी गला भर आया ।
बच्चे ने कहा ,सर मेरे पापा अब इस दुनिआ में नहीं है ।मेरी माँ लोगों के कपडे सिलकर मुझे
पढ़ाती है ।और उसे कम दिखाई देने की वजह से बो ठीक से कपडे सील नहीं पाती है ।
इसलिए सर मै मेरी माँ को एक चश्मा देना चाहता हूँ ।
ताकी में अच्छे से पढ़ सकूँ ,बड़ा आदमी बन सकूँ ।और मेरी माँ को सारि सुख सुबिधा दे सकूँ ।
तब टीचर ने बोलै -बेटा,तेरी सोच ही तेरी कमाई है ।ये 100 रूपए मेरे वादे के अनुसार ,और ये १०० रूपए और उधार दे रहां हूँ ।
जब कभी कमाओ तो लौटा देना ।और मेरी इच्छा है ,तू इतना बड़ा आदमी बने की तेरे सर पे हाथ फेरते वक़्त मैं धन्य हो जाऊ ।
20 साल के बाद ,
स्कूल के बाहर बारिश हो रही थी ।और अंदर क्लास चल रहा था ।
अचानक स्कूल के आगे जिल्ला कलेक्टर की बत्ती बालि गाड़ी आकर रूकती है ।
स्कूल स्टाफ चौकन्ना सा रह जाता है।स्कूल में सन्नाटा सा छा जाता है ।
मगर ये क्या ?वह जिल्ला कलेक्टर एक बृद्ध टीचर के पेरो में गिर पड़ता है ।
और कहता है ,सर मै उधार के 100 रूपए लौटाने आया हूँ।
पूरा स्कूल स्टाफ दंग सा रह जाता है ।
बृद्ध टीचर झुके हुए नौजबान कलेक्टर को उठाकर बाजुओं में कस लेते है ।और रो पड़ते है ।
दोस्तों मशहूर होने पर मगरूर (गर्ब ,अहंकार ) मत करना ।
साधारण रहना ,कमजोर मत बनना वक़्त बदलते देर नहीं लगती ।
सहंसा को फकीर और फ़क़ीर को सहंसा बनते देर नहीं लगती है ।
दोस्तों अगर हमारी इस कहानी ने आपके दिल को छुआ तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ।












No comments:
If you have any queries, plz let me know